लाइव न्यूज़ :

वियना में अगले सप्ताह पुन: शुरू होगी ईरान के साथ परोक्ष वार्ता: अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 10:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 अप्रैल अमरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईरान के साथ अमेरिका की परोक्ष वार्ता वियना में अगले सप्ताह पुन: आरंभ होगी और यूरोपीय संघ, चीन और रूस के जरिए इस सप्ताह हुई बैठक में कुछ प्रगति हुई है।

अधिकारी ने इस सप्ताह वार्ता समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पक्षकारों के बीच अगले सप्ताह वियना में फिर से बैठक होगी। हमें उम्मीद है कि अमेरिकी दल वापस आएगा और यह स्पष्ट करना जारी रखा जाएगा कि दोनों पक्षों को आपसी सहमति बनाने के लिए क्या कदम उठाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने इस सप्ताह हुई बैठक को संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) में संभावित वापसी के पहले चरण का पहला कदम बताया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि ईरान इस बात के अपेक्षाकृत अधिक संकेत देगा कि वह क्या करने के लिए तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि यह सवाल अब भी बरकरार है कि अमेरिका ने सहमति बनाने की जो इच्छा प्रकट की है, ईरान भी वैसा ही करेगा या नहीं।

अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को ईरान से कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं, लेकिन ये निश्चित ही पर्याप्त नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन का रुख है कि वह ईरान पर लगाए गए उन प्रतिबंधों को हटाने के लिए तैयार हैं, जो जेसीपीओए के अनुरूप नहीं है और जो उन लाभों के अनुरूप नहीं है, जिनकी अपेक्षा ईरान जेसीपीओए से करता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसका अर्थ सभी प्रतिबंधों (को हटाने) से नहीं है, क्योंकि कुछ प्रतिबंध उचित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना