लाइव न्यूज़ :

कॉप 26 में उम्मीद के मुताबिक जलवायु वित्त पर भारत का जोर

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:20 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 अक्टूबर विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत निरंतर और उम्मीद के मुताबिक जलवायु संबंधी वित्त पर वादों की उम्मीद कर रहा है ।

उल्लेखनीय है कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में ब्रिटेन की मेजबानी में 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक होने जा रहे कॉप 26 (पक्षकारों के सम्मेलन) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शरीक होने की सरकार ने पुष्टि की है।

विदेश सचिव ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े राष्ट्रीय प्रतिबद्धता योगदान (एनडीसी) को पूरा करने में भारत की जलवायु कार्रवाई को रेखांकित किया।

श्रृंगला ने लंदन में इंडिया ग्लोबल फोरम को बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली से डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम शायद एकमात्र जी 20 देश हैं जिसने अपने एनडीसी लक्ष्य को पूरा किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विकासशील देशों को जलवायु वित्त, हरित प्रौद्योगिकी की जरूरत होगी। हमें ऐसे वादों की जरूरत है जो उम्मीद के मुताबिक हो और निंरतर वित्त मुहैया कराने वाले हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?