लाइव न्यूज़ :

FATF में भारत की कोशिशों को बड़ा झटका, पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट से बचने के लिए अक्टूबर तक वक्त

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 22, 2019 15:28 IST

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही बनाए रखने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देFATF ने पाकिस्तान को ग्रे सूची में बरकरार रखा हैपुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट किए जाने की कोशिश की थीअगर पाकिस्तान ब्लैकलिस्ट किया जाता तो अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर दबाव बनाने की भारत की कोशिश को एक झटका लगा है। पेरिस में एक सप्ताह चली बैठक के बाद शुक्रवार को फैसला किया गया कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही बनाए रखा जाएगा। एफएटीएफ ने ब्लैक लिस्ट से बचने के लिए अक्टूबर तक का वक्त दिया है। 

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान की आतंकी फंडिंग का मुद्दा उठाया था। जिसमें बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। अगर पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट किया जाता तो उसकी अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ता। पाकिस्तान पहले से ही ग्रे लिस्ट में है। फिलहाल नॉर्थ कोरिया और ईरान ब्लैकलिस्ट में शामिल देश हैं।

एफएटीएफ की ओर से काली सूची में डालने का मतलब है कि संबंधित देश धनशोधन और आतंक के वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में ‘‘असहयोगात्मक’’ रवैया अपना रहा है। यदि एफएटीएफ पाकिस्तान को काली सूची में डाल देता है तो इससे आईएमएफ, विश्व बैंक, यूरोपीय संघ जैसे बहुपक्षीय कर्जदाता उसकी ग्रेडिंग कम कर सकते हैं और मूडीज, एस एंड पी और फिच जैसी एजेंसियां उसकी रेटिंग कम कर सकती हैं।

एफएटीएफ ने जुलाई 2018 में पाकिस्तान को संदेह वाली ग्रे सूची में डाल दिया था। एफएटीएफ में अभी 35 सदस्य और दो क्षेत्रीय संगठन - यूरोपीय आयोग एवं खाड़ी सहयोग परिषद - हैं। उत्तर कोरिया और ईरान एफएटीएफ की काली सूची में हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?