लाइव न्यूज़ :

भारत के निर्णायक फैसलों ने कोविड के प्रसार को धीमा किया : पवार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को कहा कि प्रवेश स्थानों पर निगरानी जैसे भारत के मजबूत और निर्णायक कदमों से कोविड​​​​-19 के प्रसार पर अंकुश लगा तथा देश को सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षमता और बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिला।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री पवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विश्व स्वास्थ्य संगठन-दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय (डब्ल्यूएचओ-एसईएआरओ) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय समिति के 74वें सत्र के लिए मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारत की ओर से हस्तक्षेप किया।

पवार ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी स्थायी विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा भविष्य के लिए स्वास्थ्य प्रणाली के लचीलेपन को मजबूत बनाने के लिए "बेहतर निर्माण" की खातिर नियोजित प्रमुख उपायों और रणनीतियों को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि कोविड​​​​-19 ने जीवन के लगभग हर क्षेत्र को प्रभावित किया है और इस बीमारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुयी है। उन्होंने कहा कि देश ने महामारी का प्रबंधन करने के लिए एक सक्रिय और जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया जिसमें पूरी सरकार के साथ ही पूरा समाज शामिल था।

पवार ने कहा कि महामारी से मुकाबला करने के लिए भारत की रणनीति पांच खंभें पर बनी है - परीक्षण, निगरानी, इलाज, टीकाकरण और कोविड संबंधी उचित आचरण का पालन। विकेन्द्रीकृत लेकिन एकीकृत, संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण के साथ, हमने तेजी से कोविड-समर्पित बुनियादी ढांचा बनाने और अपने मानव संसाधनों के कौशल को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समूहों की स्थापना और राज्यों व अन्य पक्षों और समुदाय के साथ संचार से अंतर-क्षेत्रीय समन्वय ने महामारी के प्रबंधन के लिए जन आंदोलन की सुविधा प्रदान की।

लोगों पर महामारी के प्रभाव का जिक्र करते हुए पवार ने कहा कि इसे कम करने के लिए कई आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा उपाय किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा