लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों का निर्यात बहाल करने का भारत का फैसला महत्वपूर्ण : डब्ल्यएूचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: September 22, 2021 10:39 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 22 सितंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एधनोम गेब्रेयेसस ने कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात बहाल करने के भारत के फैसले की प्रशंसा की और इस साल के अंत तक सभी देशों में 40 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में इसे ‘‘महत्वपूर्ण घटनाक्रम’ बताया।

भारत ने सोमवार को कहा कि वह ‘‘वैक्सीन मैत्री’’ कार्यक्रम के तहत 2021 की चौथी तिमाही में कोविड-19 रोधी अतिरिक्त टीकों का निर्यात बहाल करेगा।

बहरहाल, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय नागरिकों को टीका लगाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक गेब्रेयेसस ने मांडविया को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अक्टूबर में भारत के कोवैक्स को कोविड-19 रोधी टीकों की महत्वपूर्ण खेप की आपूर्ति बहाल करने की घोषणा करने के वास्ते स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का शुक्रिया। इस साल के अंत तक सभी देशों में टीकाकरण का 40 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में सहयोग में यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।’’

भारत ने इस साल अप्रैल में देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण टीकों का निर्यात बंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब