लाइव न्यूज़ :

'हाउडी मोदी' से पहले ऊर्जा कंपनियों के साथ भारत की बड़ी डील, जानें पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की 10 बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2019 08:44 IST

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे और मोदी 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। जानें पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की अब तक की 10 बड़ी बातें...

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सात दिवसीय अमेरिकी दौरे पर शनिवार रात ह्यूस्टन पहुंचे। वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरोदार स्वागत किया। अपने बहुप्रतीक्षित हाउडी मोदी! कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के सीईओ के साथ राउंट टेबल बैठक की। 

ह्यूस्टन के होटल पोस्ट ओक में हुई इस बैठक में टेल्यूरियन और पेट्रोनेट के साथ लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के लिए मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। पांच मिलियन टन एलएनजी के लिए एमओयू साइन किया गया। जानें पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की अब तक की 10 बड़ी बातें...

1. ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे और मोदी 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। 

2. रविवार को ह्यूस्टन के एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। पोप को छोड़कर, किसी निर्वाचित विदेशी नेता के अमेरिका दौरे पर लोगों का यह सबसे बड़ा जमावड़ा होगा।

3. जार्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हाउडी ह्यूस्टन! यहां ह्यूस्टन में दोपहर है। आज और कल इस गतिशील और ऊर्जावान शहर में कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला को लेकर उत्सुक हूं।’’ 

4. भारत में अमेरिकी दूत केनेथ जस्टर, अमेरिका में भारतीय दूत हर्षवर्द्धन श्रृंगला और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। अगले 24 घंटे में ह्यूस्टन में मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ‘‘हाउडी मोदी’’ कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी समुदाय और उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

5. कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के फैसले पर अपनी खुशी जाहिर की।

6. ह्यूस्टन में पीएम मोदी ने बोहरा समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इंदौर की पिछली मुलाकात को भी याद किया। इस दौरान बोहरा समुदाय के लोगों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया।

7.  अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन गैर लाभकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम ने किया है, जिसमें 48 राज्यों के लोग शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे।

8. जार्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हाउडी ह्यूस्टन ! यहां ह्यूस्टन में दोपहर है। आज और कल इस गतिशील और ऊर्जावान शहर में कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला को लेकर उत्सुक हूं।’’

9. भारत में अमेरिकी दूत केनेथ जस्टर, अमेरिका में भारतीय दूत हर्षवर्द्धन श्रृंगला और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। 

10.  ह्यूस्टन में रह रहे भारतीय अपने प्रधानमंत्री के स्वागत को हाथों में तिरंगा लेकर होटल ओक के बाहर पहुंच गए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा