लाइव न्यूज़ :

मौसमी घटनाओं से भारत को सालाना 87 अरब डॉलर का औसत नुकसान होने का अनुमान : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:12 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 27 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र मौसम एजेंसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को चक्रवाती तूफान, बाढ़ और सूखे जैसी मौसमी घटनाओं से औसतन करीब 87 अरब डॉलर का सालाना नुकसान होने का अनुमान है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मंगलवार को ‘एशिया में जलवायु की स्थिति,2020’ रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि मौसमी घटनाओं और जलवायु परिवर्तन ने 2020 में पूरे एशिया में प्रभाव डाला, जिससे हजारों लोगों की मौत हुई, लाखों अन्य विस्थापित हो गये और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि बुनियादी ढांचा और पारिस्थितिकी पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा।

डब्ल्यूएमओ द्वारा समन्वित रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘खाद्य एवं जल असुरक्षा, स्वास्थ्य को जोखिम और पर्यावरणीय क्षरण बढ़ने से सतत विकास को खतरा पैदा हुआ। ’’

इसने कहा है कि चक्रवाती तूफान, बाढ़ और सूखे से अरबों डॉलर का नुकसान होने का खतरा है।

डब्ल्यूएमओ ने कहा कि चीन, भारत और जापान ने इसमें से ज्यादातर नुकसान झेला है। इसके मुताबिक चीन में करीब 238 अरब डॉलर, भारत में 87 अरब डॉलर और जापान में 83 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में बाढ़ और तूफान ने करीब पांच करोड़ लोगों को प्रभावित किया, जिनमें 5000 से अधिक लोगों की जान भी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चक्रवात अम्फान से मई 2020 में बांग्लादेश और भारत में घनी आबादी वाले तटीय इलाके प्रभावित हुए।

भारत में, चक्रवात से पश्चिम बंगाल में 1.36 करोड़ लोग प्रभावित हुए और करीब 14 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

डब्ल्यूएमओ महासचवि प्रो. पेटेरी टलास ने कहा , ‘‘बाढ़, तूफान और सूखे ने क्षेत्र में कई देशों को प्रभावित किया है, कृषि और खाद्य सुरक्षा को प्रभावित किया है। विस्थापन को बढ़ाया है और पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...