लाइव न्यूज़ :

नेपाल में भारत के राजदूत ने कोरोना योद्धाओं के लिए काठमांडू में बने पृथक-वास केन्द्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:13 IST

Open in App

काठमांडू, 17 मई नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना योद्धाओं के लिए काठमांडू में बने पृथक-वास केन्द्र का सोमवार को उद्घाटन किया। पृथक-वास सह हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए बने इस केन्द्र का संचालन हिन्दू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) द्वारा किया जाएगा।

क्वात्रा ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ जंग में हाथ बढ़ाते हुए काठमांडू में कोरोना योद्धाओं के लिए पृथक-वास केन्द्र का उद्घाटन किया। केन्द्र का संचालन एचएसएस नेपाल द्वारा नेपाल मेडिकल एसोसिएशन, सेवा इंटरनेशनल नेपाल, अग्रवाल सेवा केन्द्र और उपकार सेवा के समन्वय में किया जाएगा।’’

भारतीय दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि राजदूत क्वात्रा ने कोरोना योद्धाओं के लिए पृथक-वास केन्द्र का उद्घाटन किया जिसका संचालन हिन्दू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस), नेपाल द्वारा नेपाल मेडिकल एसोसिएशन, सेवा इंटरनेशनल नेपाल, अग्रवाल सेवा केन्द्र और उपकार सेवा के समन्वय में किया जाएगा।

नेपाल में सोमवार को कोविड-19 से 214 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी तक महामारी से 5,215 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक