लाइव न्यूज़ :

अभिनंदन की वापसी के लिए भारत ने डाला था चौतरफा दबाव, जानें पर्दे के पीछे क्या-क्या हुआ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 1, 2019 09:57 IST

पाकिस्तान पर इस बात के लिए चौतरफा दबाव था कि वह युद्ध के हालात पैदा ना करे और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहले अपनी साख बचाए. दूसरी ओर भारत दुनिया को यह समझाना चाहता है कि पाकिस्तान बिना किसी कारण नियंत्रण रेखा के पार गोलाबारी कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका, चीन और सउदी अरब की भूमिका को लेकर दोनों ही देश खामोश हैं.अभिनंदन की स्वदेश वापसी के पीछे सऊदी अरब, अमेरिका, और चीन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

शीलेश शर्मा: विंग कमांडर अभिनंदन की स्वदेश वापसी के पीछे सऊदी अरब, अमेरिका, और चीन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने चीन के विदेश मंत्री से बीती रात बात की. इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को समझाने की कोशिश की कि वह अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में अलग-थलग पड़ता जा रहा है अत: उसे पहल करते हुए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर देना चाहिए.

सूत्रों का यह भी दावा था कि पाकिस्तान पर इस बात के लिए चौतरफा दबाव था कि वह युद्ध के हालात पैदा ना करे और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहले अपनी साख बचाए. दूसरी ओर भारत दुनिया को यह समझाना चाहता है कि पाकिस्तान बिना किसी कारण नियंत्रण रेखा के पार गोलाबारी कर रहा है. साथ ही सैन्य ठिकानों पर अकारण हमले कर रहा है.

वहीं पाकिस्तान दुनिया को यह दिखाने की कोशिश में जुटा है कि वह भारत के साथ विवाद हो हल करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है. अभिनंदन को रिहा किए जाने का फैसला इसी कोशिश का नतीजा है. लेकिन अमेरिका, चीन और सउदी अरब की भूमिका को लेकर दोनों ही देश खामोश हैं.

घटनाक्रम को लेकर सक्रिय अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए जाने वाले हमले की पूर्व सूचना दे दी थी और उसके बाद जिस तरह अभिनंदन को पाकिस्तान से रिहा करने का फैसला आया उसको भी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बयान जारी कर पूर्व में ही घोषित कर दिया. ट्रम्प की इन पूर्व घोषणाओं से यह साफ है कि अमेरिका को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे गतिरोध के बावत ना केवल हर जानकारी थी बल्कि इस पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका भी महत्वपूर्ण बनी हुई थी.

टॅग्स :अभिनंदन वर्थमानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियापाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल