लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण पर भारत की उपलब्धि इस महामारी को हराने में दुनिया की मदद करेगी : अमेरिका

By भाषा | Updated: October 22, 2021 10:57 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर भारत को कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार करने की उपलब्धि पर अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने बधाई देते हुए कहा कि उसकी इस सफलता से दुनिया को इस वैश्विक महामारी को हराने में मदद मिलेगी।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष ग्रेगरी मीक्स ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में यह अहम उपलब्धि हासिल करने पर भारत को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘औषधि और टीका निर्माण में वैश्विक नेता के तौर पर भारत की सफलता से दुनिया को इस वैश्विक महामारी को हराने में मदद मिलेगी।’’

सीनेटर स्वीट डेन्स ने कहा, ‘‘मैं कोविड-19 टीकाकरण के तहत एक अरब खुराक देने की भारत की उपलब्धि से खुश हूं। यह बहुत शानदार उपलब्धि है।’’

सांसद रोबिन केली ने कहा कि भारत ने जीवनरक्षक कोविड-19 टीके की अब एक अरब से अधिक खुराक दे दी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह आशाजनक उपलब्धि है। इस महामारी से उबरने में दुनिया भर में टीकाकरण दर एक महत्वपूर्ण कारक है।’’

समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने कहा कि एक अरब खुराक की उपलब्धि भारत के टीकाकरण अभियान में बदलाव को दर्शाती है, जो धीमी गति से शुरू हुआ था, क्योंकि तब भारत में सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनावों को प्राथमिकता दी थी और वायरस से निपटने में ढीला रवैया अपनाया था, संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद भीड़-भाड़ वाली राजनीतिक रैलियों को जारी रखा था और धार्मिक उत्सवों के आयोजन को अनुमति दी थी।

भारत की इस उपलब्धि पर विश्व स्वास्थ्य संगठन, इजराइल, भूटान और श्रीलंका के नेतृत्व ने भी उसे बधाई दी है।

भारत में कोविड-19 टीकों की दी गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार गई थी और इसी के साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना