लाइव न्यूज़ :

इंडियाना के सिख समुदाय ने फेडएक्स सामूहिक गोलीबारी के मृतकों को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:23 IST

Open in App

: ललित के झा :

वाशिंगटन, दो मई अमेरिका के इंडियाना राज्य में सिखों ने पिछले महीने फेडेक्स केंद्र पर हुई सामूहिक गोलीबारी में मारे गए आठ लोगों के सम्मान में स्मृति सेवा का आयोजन किया।

मृतकों में सिख समुदाय के चार सदस्य शामिल थे। इनमें से तीन महिलाएं थीं।

इंडियानापोलिस फेडेक्स केंद्र के एक पूर्व कर्मचारी 19 वर्षीय ब्रैंडन स्कॉट होल ने 15 अप्रैल को आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

शनिवार को आयोजित स्मृति कार्यक्रम की शुरुआत सिख प्रार्थना, अरदास के साथ की गई।

यह कार्यक्रम शहर के एक स्टेडियम में हुआ जहां राज्य के, शहर के एवं संघीय प्रतिनिधि, इंडियानापोलिस इलाके के विभिन्न धर्मों के नेता और सिख समुदाय के सदस्य शामिल हुए

इंडियाना के गवर्नर एरिक होलकोंब ने सिख समुदाय के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

शहर में करीब 8,000 से 10,000 के बीच सिख आबादी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल