लाइव न्यूज़ :

नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध के तौर पर की जाए इंडियानापोलिस गोलीबारी की जांच: सिख समुदाय एवं सांसद

By भाषा | Updated: April 18, 2021 10:51 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 अप्रैल प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों और सिख समुदाय के नेताओं ने अमेरिका के इंडियाना राज्य में फेडएक्स कंपनी के एक परिसर में हुई गोलीबारी की घटना की संभावित रूप से नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध के तौर पर समग्र जांच किए जाने की मांग की है।

इस हमले में चार सिखों समेत आठ लोग मारे गए हैं।

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने शनिवार को कहा, ‘‘इंडियानापोलिस और सिख समुदाय के लोग इस घटना का शोक मना रहे हैं और हमारा पूरा देश उनके साथ इस शोक में शामिल है। ऐसे में जांचकर्ताओं को यह पता लगाना चाहिए कि यह सामूहिक गोलीबारी नस्ली घृणा से प्रेरित हिंसा थी या नहीं। यह बंदूक हिंसा का एक और उदाहरण है, जिसने हमारे देश को परेशान कर रखा है।’’

इंडियानापोलिस ने आठ गुरुद्वारों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम अब भी हमलावर का मकसद नहीं जानते हैं और हमें शायद यह कभी पता नहीं लग पाएगा कि उसने ऐसा क्यों किया। हम इतना जानते हैं कि फेडएक्स के इस परिसर में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि प्राधिकारी संपूर्ण जांच करेंगे और उचित समय पर जानकारी साझा करेंगे।’’

इस बीच, इंडियाना स्थित ‘सिख्स पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ के अध्यक्ष गुरिंदर सिंह खालसा ने एक कार्य बल गठित करने की घोषणा की, जो इस बात की जांच करेगा कि यह हमला किन परिस्थितियों के कारण किया गया और किन खामियों के चलते यह हमला संभव हुआ।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर, अमेरिका के उपराष्ट्रपति के उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह, ‘यूनाइटेड सिख्स’ के निदेशक मानविंदर सिंह और ‘वर्ल्ड हिंदू कौंसिल ऑफ अमेरिका’ के अध्यक्ष अजय शाह समेत कई लोगों ने इस घटना की समग्र जांच की अपील की।

‘फेडएक्स’ कंपनी के एक परिसर में हुई गोलीबारी की घटना में मारे गए आठ लोगों में सिख समुदाय की तीन महिलाओं समेत चार लोग शामिल हैं। इस घटना में कई अन्य लोग घायल हो गए।

बंदूकधारी हमलावर की पहचान इंडियाना के 19 वर्षीय ब्रेंडन स्कॉट होल के रूप में हुई है, जिसने इंडियानापोलिस में स्थित फेडएक्स कंपनी के परिसर में बृहस्पतिवार देर रात गोलीबारी करने के बाद कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। होल, 2020 में फेडएक्स का कर्मचारी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?