लाइव न्यूज़ :

कनाडा में मृत मिला भारतीय युवक, नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध की आशंका

By भाषा | Updated: September 8, 2021 12:40 IST

Open in App

टोरंटो, आठ सितंबर कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत के ट्रूरो नगर में 23 वर्षीय भारतीय युवक एक अपार्टमेंट में मृत मिला। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, समुदाय के सदस्यों को शक है कि यह नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध है।

सीबीसी कनाडा की खबर के मुताबिक, ट्रूरो पुलिस सेवा के डेविड मेकनील ने कहा कि शनिवार देर रात दो बजे आई एक कॉल के बाद वह अपार्टमेंट में पहुंचे जहां उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसके शरीर पर गहरे जख्म थे।

मेकनील ने पुष्टि की कि युवक का नाम प्रभजोत सिंह खत्री था जिसकी बाद में इन जानलेवा चोटों के कारण मौत हो गई। खबर में बताया गया कि पुलिस मौत के इस मामले को हत्या के मामले के तौर पर देख रही है। हत्या के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा, “हमने सप्ताहंत में कई सर्च वारंट पर कार्रवाई की और हमने घटना के कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, इस वक्त हत्या से संबंधित आरोपों के बिना उसे हिरासत से रिहा कर दिया गया है। लेकिन वह व्यक्ति अब भी हमारे शक के दायरे में है।”

मेकनील ने कहा कि वह रविवार रात पीड़ित परिवार, दोस्तों और स्थानीय भारतीय-कनाडाई समुदाय के सदस्यों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की।

सिंह 2017 में पढ़ाई के लिए भारत से कनाडा आया था। ‘सीटीवी न्यूज’ की खबर में बताया गया कि सिंह के शव को भारत भेजने के प्रयासों के तहत एक कोष बनाया गया है। खबर में कहा गया कि सिंह के दोस्तों को संदेह है कि यह नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध हो सकता है। समुदाय के सदस्यों में इस घटना को लेकर रोष है और उन्होंने खुद को असुरक्षित बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल