लाइव न्यूज़ :

पति के वाहन की चपेट में आने से भारतीय महिला की मौत

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:26 IST

Open in App

दुबई, 18 जनवरी संयुक्त अरब अमीरात के अजमान अमीरात में 45 वर्षीय एक भारतीय महिला की मौत दुर्घटनावश अपने पति के वाहन की चपेट में आने से हो गई।

महिला पार्किंग क्षेत्र में कार के सामने खड़ी थी और उसे सही जगह खड़ी करवाने में पति की मदद कर रही थी तभी दुर्घटनावश कार तेजी से आगे बढ़ी, जिससे महिला इसकी चपेट में आ गई।

'द गल्फ न्यूज' ने परिवार के करीबी सूत्र को उद्धृत करते हुए बताया कि लिजी और उनके पति (नाम जाहिर करने की स्वीकृति नहीं है) शनिवार को स्वास्थ्य जांच के लिए एक सामुदायिक अस्पताल गए थे।

उमम अल कुवैन में इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सज्जाद नट्टिका ने बताया कि लिजी कार के सामने खड़ी थी और अपने पति को उसे सही जगह लगाने के लिए दिशा बता रही थी लेकिन वाहन दुर्घटनावश तेजी से आगे बढ़ गया और इसकी वजह से लिजी चारदीवारी और गाड़ी के बीच फंस गईं।

खबर के मुताबिक लिजी और उनके पति दोनों केरल के रहने वाले हैं और उनके दो बच्चे हैं। दंपति का बेटा भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और वहीं छोटी बेटी यहीं के एक विद्यालय में पढ़ती है। परिवार पिछले एक दशक से यहां रह रहा है।

अजमान पुलिस मामले की जांच कर रही है और भारतीय संगठन शव को स्वदेश ले जाने में परिवार की मदद कर रहे हैं।

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रेस, सूचना एवं संस्कृति अधिकारी ने बताया कि दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं और दूतावास की तरफ से सभी संबंधित सहायता मुहैया कराने की पेशकश की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?