लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, न्याय की आस में दर-दर भटक रही

By भाषा | Updated: August 5, 2021 10:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच अगस्त मार्च में अमेरिका आई एक नवविवाहित भारतीय महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और न्याय पाने की आस में कई हफ्तों से दर-दर भटक रही है।

बिहार के पटना की रहने वाली महिला ने भारत सरकार, यहां भारतीय दूतवास और सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्यिक दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई एक शिकायत में कहा, “मेरे पति ने बिना किसी वित्तीय सहायता के मुझे अकेला छोड़ दिया है। मेरा यहां कोई आसरा नहीं है। भारत में मेरे माता-पिता ने मेरे ससुर से मदद मांगी है लेकिन वह मेरे पति के पास वापस मुझे भेजने के लिए दहेज मांग रहे हैं।”

अनामिका (परिवर्तित नाम) ने न्याय मांगने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जिसने उसके पति को एफ-1 छात्र वीजा जारी किया था। उसने फ्रेडी मैक का भी रुख किया है जहां उसका पति अस्थायी रूप से कार्यरत है लेकिन उसे अब तक इस संबंध में कोई राहत नहीं मिली है।

उत्पीड़न एवं प्रताड़ना इस स्तर पर पहुंच गई थी कि 15 जन को वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर के मैकलेन स्थित उनके अपार्टमेंट में पुलिस को बुलाना पड़ा था।

उसने अपनी शिकायत में लिखा, “पुलिस ने मुझे कैब में बिठाया।’’

स्थानीय फेयरफेक्स काउंटी पुलिस ने उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की और वह इसे आपराधिक शिकायत के तौर पर देख रहे हैं।

उसने पीटीआई-भाषा को बताया, “पुलिस ने उसकी क्रूरता से मुझे बचाया क्योंकि मेरी जिंदगी खतरे में थी।”

अनामिका ने उसकी शिकायत में कहा, “मैं अपने पति के साथ एक मार्च, 2021 को अमेरिका पहुंची थी और उसके साथ वर्जीनिया के मैकलेन में रह रही थी। अमेरिका पहुंच कर, मेरे पति ने मेरे साथ घरेलू हिंसा करनी शुरू कर दी थी और मेरे माता-पिता से दहेज मांगने लगे।”

वहीं, पति ने आरोपों से इनकार किया है और पीटीआई-भाषा को बताया कि उसे फंसाया जा रहा है।

अनामिका का आरोप है कि उसका पति उसपर आरोप लगाता था कि वह गर्भवती होने से बचने के लिए कुछ न कुछ करती है और इसको लेकर वह उसके साथ दुर्व्यवहार करता था।

‘साउथ एशिया माइनोरिटीज अलायंस फाउंडेशन’ ने कहा कि वह अमेरिका में कार्य वीजा पर काम कर भारतीय या दक्षिण एशियाई पेशेवरों से विवाहित “लड़कियों के उत्पीड़न” के मामलों को विदेश मंत्रालय समेत अमेरिका में अन्य संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने की योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल