लाइव न्यूज़ :

यूएई में भारतीय ने लॉटरी में जीते 27.2 लाख अमेरिकी डॉलर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 09:11 IST

मारकोस केरल का रहने वाला है और 2004 से दुबई में रहता आ रहा है. वह पिछले दो सालों से 'बिग टिकट' का टिकट खरीदता था, लेकिन वह कभी नियमित तौर पर नहीं लेता था.

Open in App

दुबई 05 नवंबर: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मासिक लॉटरी के जैकपॉट में एक भारतीय व्यक्ति ने 27.2 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि जीती है. अबु धाबी में बतौर नक्शानवीस का काम करने वाले ब्रिट्टी मारकोस नामक व्यक्ति का कहना है कि उसे उम्मीद थी कि वह जैकपाट जीतेगा. मारकोस केरल का रहने वाला है और 2004 से दुबई में रहता आ रहा है. वह पिछले दो सालों से 'बिग टिकट' का टिकट खरीदता था, लेकिन वह कभी नियमित तौर पर नहीं लेता था.

मॉरकोस के हवाले से खबर में बताया गया, ''कई लोग (केरल से) जीत रहे हैं और हर बार मैं उम्मीद बरकरार रखता हूं. लेकिन इस दफा मुझे लग रहा था कि मैं जीतूंगा.'' उसने कहा, ''यह पांचवां मौका था जब मैंने टिकट खरीदा.'' उसने कहा, ''मेरी पत्नी और दो बच्चे केरल में हैं. यहां मेरे ऊपर पहले से ऋण था और मैंने हाल में कुछ और ऋण ले लिया है. अभी मैंने कोई निर्णय नहीं लिया है लेकिन इन्हें चुकाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.'' मारकोस ने एक करोड़ दिरहम (27.2 लाख अमेरिकी डॉलर) का जैकपॉट जीता है. पिछले महीने एक अन्य भारतीय मोहम्मद कुन्ही मय्याला ने अबुधाबी में टिकट खरीदा था और 70 लाख दिरहम का जैकपॉट जीता था.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल