लाइव न्यूज़ :

दुबई में भारतीय से 55 लाख रुपये लूटे

By भाषा | Updated: February 21, 2021 12:53 IST

Open in App

दुबई, 21 फरवरी दुबई में एक भारतीय से चार महिलाओं के गिरोह द्वारा कथित रूप से 55,30,806 रुपये लूटने का मामला सामना आया है।

मीडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक इन महिलाओं ने पीड़ित (43 वर्ष) को डेटिंग ऐप पर फर्जी मसाज पार्लर का लालच दिया था।

गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक दुबई की अदालत में मामले की पहली सुनवाई हुई।

अदालती दस्तावेज के मुताबिक पीड़ित (पहचान जाहिर नहीं की गई) को सुंदर लड़कियों की तस्वीर दिखाकर 200 दिरहम (करीब 3,950 रुपये) में मसाज करने की पेशकश की गई, जिसपर पीड़ित ने ऐप पर मौजूद फोन नंबर पर संपर्क किया एवं नवंबर 2020 में दुबई के अल रफा इलाके स्थित अपार्टमेंट गया।

खबर में पीड़ित को उद्धृत करते हुए लिखा, ‘‘जब मैं अर्पाटमेंट में गया तो वहां पर चार अफ्रीकी महिलाएं थीं... उन्होंने मुझसे मोबाइल पर बैंक का ऐप खोलने को कहा और रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने मेरे गले पर चाकू रख धमकी दी और थप्पड़ भी मारे।’’

पीड़ित ने बताया कि एक महिला ने उसका क्रेडिट कार्ड छीन लिया और एटीएम से 30 हजार दिरहम (5,92,586 रुपये) निकाल लिए जबकि एक दिन तक उसे अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा गया एवं महिलाओं ने बैंक खाते से 2,50,000 दिरहम (49,38,219 रुपये) निकाल लिए।

पीड़ित ने बताया, ‘‘उन्होंने मेरा आईफोन लेने के बाद ही अर्पाटमेंट से जाने दिया। मैंने इसकी जानकारी बैंक को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’’

पुलिस ने बताया कि तीन नाइजीरियाई महिलाओं को शारजाह से गिरफ्तार किया गया है जबकि चौथी महिला अब भी फरार है।

पुलिस ने बताया, ‘‘एक महिला ने स्वीकार किया है कि वह टिंडर ऐप के जरिये खूबसूरत महिलाओं की तस्वीर दिखा मसाज का लालच देती है। वे पीड़ित को अपार्टमेंट में बंद रखती हैं और उनके खाते से पैसे निकाल देश से बाहर मौजूद खातों में हस्तांतरित करती हैं।’’

पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाओं के खिलाफ लूट, धमकी देने, पीड़ित को गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने एवं वेश्यावृत्ति करने का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा