लाइव न्यूज़ :

'भारतीय वायरस चीनी और इटली से ज्‍यादा घातक', नेपाल पीएम केपी शर्मा ओली का हमला

By स्वाति सिंह | Updated: May 20, 2020 14:45 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने कहा कि लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा नेपाल से संबंधित है। उन्होंने कहा कि नेपाल राजनीतिक एवं कूटनीतिक प्रयासों के जरिए भारत के समक्ष इस पर अपना दावा जताएगा। नेपाल के मंत्रिमंडल ने एक नए राजनीतिक मानचित्र को मंजूर किया है जिसमें इन तीनों क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत को वायरस करार दिया हैओली ने नेपाल में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के लिए भारत को जिम्‍मेदार बताया है।

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत को वायरस करार दिया है जो इटली और चीन के वायरस से भी ज्‍यादा खतरनाक है। उनका यह बयान तब आया है जब नेपाल ने अपने देश का नया नक्‍शा जारी किया है। इस नक्‍शे में नेपाल ने उन हिस्‍सों पर अपना हक जताया है जो भारत की सीमा में आते हैं।

साथ ही ओली ने नेपाल में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के लिए भारत को जिम्‍मेदार बताया है। उन्‍होंने कहा, 'जो लोग गैर-कानूनी तरीके से भारत से नेपाल आ रहे हैं, वो देश में वायरस को काफी तेजी से फैला रहे हैं। उनके साथ स्‍थानीय प्रतिनिधि और पार्टी के नेता भी भारत से बिना टेस्टिंग के लोगों को नेपाल में लाने के लिए जिम्‍मेदार हैं।'

ओली ने आगे कहा कि बाहर से आए लोगों के चलते कोरोना पर लगाम लगाना बेहद कठिन हो गया है। इसके बाद ओली बोले, 'भारतीय वायरस अब चीनी और इटैलियन वायरस से ज्‍यादा जानलेवा लगने लगा है। बहुत से लोग संक्रमित हो रहे हैं।'

वहीं, मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने कहा कि लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा नेपाल से संबंधित है। उन्होंने कहा कि नेपाल राजनीतिक एवं कूटनीतिक प्रयासों के जरिए भारत के समक्ष इस पर अपना दावा जताएगा। नेपाल के मंत्रिमंडल ने एक नए राजनीतिक मानचित्र को मंजूर किया है जिसमें इन तीनों क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताया गया है। संसद को संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि ये क्षेत्र नेपाल से संबंधित हैं लेकिन ‘‘भारत ने वहां सेना को लाकर इसके विवादित क्षेत्र बना दिया है ।’’ उन्होंने कहा , ‘‘भारत द्वारा वहां पर सेना की तैनाती के बाद नेपालियों को वहां जाने से रोका जा रहा ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने 1962 से कालापानी में अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है और पूर्व में हमारे शासकों ने मुद्दा उठाने में संकोच किया । ’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल सरकार राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए क्षेत्र पर दावा करेगी । 

ओली ने उम्मीद जतायी कि भारत ‘‘अशोक चक्र में वर्णित सत्यमेव जयते द्वारा दिखाए गए सच के राह का अनुसरण करेगा ।’’ प्रधानमंत्री की टिप्पणी के एक दिन पहले उनकी अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने एक नए राजनीतिक मानचित्र को मंजूर किया जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल के क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया है । विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने कहा है कि भूमि प्रबंधन मंत्रालय द्वारा जल्द ही नेपाल के आधिकारिक मानचित्र को सार्वजनिक किया जाएगा । 

इस घोषणा से कुछ हफ्ते पहले उन्होंने कहा था कि कूटनीतिक पहलों के जरिए भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। नेपाल की सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सांसदों ने भी लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को लौटाने की मांग के संबंध में संसद में एक विशेष प्रस्ताव पेश किया है। लिपुलेख दर्रा नेपाल और भारत के बीच विवादित सीमा, कालापानी के पास एक दूरस्थ पश्चिमी स्थान है। भारत और नेपाल दोनों कालापानी को अपनी सीमा का अभिन्न हिस्सा बताते हैं। भारत उसे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा बताता है और नेपाल इसे धारचुला जिले का हिस्सा मानता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा