लाइव न्यूज़ :

दुबई में भारतीय किशोरी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गीत गाया, खूब हो रही प्रशंसा, जानिए नाम

By भाषा | Updated: September 24, 2020 19:51 IST

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां इंडियन हाई स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की छात्रा सुचेता सतीश ने ‘‘नमो नमो विश्वगुरु भारत’’ नामक गीत गाया है जिसे हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगीत के वीडियो में मोदी के राजनीतिक करियर पर प्रकाश डाला गया है, और 'मेड इन इंडिया' अभियान पर जोर दिया गया है। नदी, रेगिस्तान और विभिन्न सांस्कृतिक स्थलों समेत भारत भर की यात्रा कराता है। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 70 साल के हो गए।सुचेता की माँ सुमिता अयलियाथ ने मूल छंद और लय के अनुरूप हिंदी में इसे रूपांतरित किया।

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 वर्षीय एक भारतीय लड़की को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में उनके 70वें जन्मदिन पर एक गीत गाने के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है।

बृहस्पतिवार को एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां इंडियन हाई स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की छात्रा सुचेता सतीश ने ‘‘नमो नमो विश्वगुरु भारत’’ नामक गीत गाया है जिसे हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है।

गीत के वीडियो में मोदी के राजनीतिक करियर पर प्रकाश डाला गया है, और 'मेड इन इंडिया' अभियान पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, यह वीडियो दर्शकों को पहाड़, नदी, रेगिस्तान और विभिन्न सांस्कृतिक स्थलों समेत भारत भर की यात्रा कराता है। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 70 साल के हो गए।

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मलयालम गीतकार और गायक अजय गोपाल ने गीत लिखा, जबकि सुचेता की माँ सुमिता अयलियाथ ने मूल छंद और लय के अनुरूप हिंदी में इसे रूपांतरित किया। सुचेता ने गीत गाया और उनकी आवाज़ के लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ अमन पुरी को बृहस्पतिवार को गीत की एक प्रति भेंट की गई। उन्होंने सुचेता की उनकी आवाज के लिए प्रशंसा की। इसको लेकर छात्रा ने कहा, ‘‘हमने एक साल पहले इस योजना के बारे में सोचना शुरू किया था। लेकिन जब इसे मलयालम में लिखा गया और रिकॉर्ड किया गया, तो इसे पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगा।’’ सुचेता के नाम पर कोविड-19 को लेकर 29 भाषाओं में जागरूकता गीत गाने का विश्व-रिकॉर्ड है।

टॅग्स :दुबईनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल