लाइव न्यूज़ :

परीक्षा में कम अंक के लिए डांट से नाराज भारतीय किशोरी ने किया अपने अपहरण का ड्रामा

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:30 IST

Open in App

दुबई, 27 फरवरी परीक्षा में कम अंक आने के कारण माता-पिता की डांट से नाराज 15 साल की भारतीय किशोरी ने अपने अपहरण का ड्रामा किया और बृहस्पतिवार को सुबह से लापता रहने के बाद अपने ही मकान की छत पर छिपी हुई मिली।

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार, दुबई में बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकली हरीणी करणी लापता हो गई थी।

दुबई पुलिस ने अखबार को बताया कि परीक्षा में कम अंक आने पर उसके माता-पिता ने उसे डांटा था और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था, जिसके बाद वह उम सकीम इलाके में स्थित अपने ही मकान की छत पर छिप गयी थी।

अखबार ने अधिकारी के हवाले से लिखा है, ‘‘परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी और घटना सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से मदद मांगी। उसके माता पिता को डर था कि किशोरी खुद को नुकसान पहुंचा सकती है।’’

दुबई पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले को सुलझा लिया और किशोरी को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया।

किशोरी अल बशरा में ब्रिटिश पाठ्यक्रम की पढ़ाई करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब