लाइव न्यूज़ :

तियानजिन में भारतीय छात्र की मौत हत्या का मामला, संदिग्ध गिरफ्तार :चीनी विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:03 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, तीन अगस्त चीनी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां कहा कि चीन के तियानजिन शहर में 20 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत, हत्या थी और इस सिलसिले में एक विदेशी को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की राष्ट्रीयता का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

बिहार के गया जिला निवासी अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में बिजेनस एडमिनस्ट्रेशन का छात्र था। वह 29 जुलाई को मृत पाया गया था।

चीनी विदेश मंत्रालय ने पीटीआई-भाषा को एक लिखित जवाब में बताया कि रात करीब आठ बजे (घटना के दिन) तियानजिन पुलिस के पास यह फोन आया था कि एक भारतीय छात्र का शव डॉरमेट्री में पड़ा हुआ है।

डॉरमेट्री कई बिस्तरों वाला एक बड़ा कमरा होता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘लोक सुरक्षा विभाग की शुरूआती जांच में यह हत्या का मामला पाया गया है और संदिग्ध व्यक्ति विश्वविद्यालय का ही एक अन्य विदेशी छात्र है। संदिग्ध के खिलाफ जरूरी कदम उठाये गये हैं और मामले की अब भी जांच की जा रही है। ’’

इसने कहा, ‘‘संबद्ध चीनी सक्षम प्राधिकारों ने बीजिंग में भारतीय दूतावास को मामले की स्थिति से 30 और 31 जुलाई को अवगत कराया था तथा दूतावास से संपर्क कायम रखा है।’’

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीनी पक्ष कानून के मुताबिक मामले से निपटेगा और बाद के विषयों में सहायता करने की भी पेशकश की। साथ ही कहा कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र कुछ दिनों में जारी किये जाने की उम्मीद है क्योंकि यह हत्या का मामला है।

दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि नागसेन के परिवार को मामले की जांच की प्रगति से अवगत करा दिया गया है।

दूतावास के एक अधिकारी के तियानजिन का दौरा करने की उम्मीद है जो बीजिंग से करीब 100 किमी की दूरी पर है। वह मामले की जांच में प्रगति पर चर्चा करेंगे और शव को भारत भेजने का इंतजाम कराएंगे।

इन दिनों,भारत और चीन के बीच किसी भी उड़ान का परिचालन नहीं हो रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा