लाइव न्यूज़ :

भारतीय छात्रों ने पिछले साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 7.6 अरब डॉलर का योगदान दिया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 10:22 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 नवंबर भारतीय छात्रों ने वर्ष 2019-2020 अकादमिक वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.6 अरब डॉलर का योगदान दिया, हालांकि भारतीय छात्रों की कुल संख्या में 4.4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

‘‘ओपन्स डोर्स 2020’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में सर्वाधिक छात्र चीन से आते हैं और लगातार 16 साल से इनकी संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2019-20 में अमेरिका में 3,72,000 से अधिक चीनी छात्र थे।

इस मामले में चीन के बाद भारत का नंबर आता है। हालांकि इस अकादमिक वर्ष में इनकी संख्या 4.4 प्रतिशत कम होकर 1,93,124 रह गई।

अमेरिका के ‘स्टेट्स ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स’ मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान (आईआईई) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में लगातार पांचवें साल एक अकादमिक वर्ष में 10 लाख से अधिक (10,75,496) अंतरराष्ट्रीय छात्र आए।

हालांकि 2019-20 अकादमिक वर्ष में अमेरिका में विदेशी छात्रों की संख्या में मामूली गिरावट (1.8 प्रतिशत) आई है, अब भी अमेरिकी उच्च शिक्षा प्रणाली में सभी छात्रों का 5.5 प्रतिशत हिस्सा ये छात्र हैं।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने 2019 में भारत की अर्थव्यवस्था में 44 अरब डॉलर का योगदान दिया, जिनमें से भारतीय छात्रों ने 7.69 अरब डॉलर का योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?