लाइव न्यूज़ :

न्यूयार्क में कम्प्यूटरों को क्षति पहुंचाने के मामले में भारतीय छात्र को हो सकती है दस साल की सजा

By भाषा | Updated: April 20, 2019 06:05 IST

अमेरिका के न्यूयार्क राज्य की राजधानी अल्बानी स्थित एक कालेज में एक भारतीय छात्र ने 58 हजार डालर से अधिक मूल्य के 50 से अधिक संरक्षित कम्प्यूटरों को ‘‘यूएसबी किलर’’ उपकरण का इस्तेमाल कर जानबूझ कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में गलती स्वीकार कर ली है ।

Open in App

अमेरिका के न्यूयार्क राज्य की राजधानी अल्बानी स्थित एक कालेज में एक भारतीय छात्र ने 58 हजार डालर से अधिक मूल्य के 50 से अधिक संरक्षित कम्प्यूटरों को ‘‘यूएसबी किलर’’ उपकरण का इस्तेमाल कर जानबूझ कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में गलती स्वीकार कर ली है ।

छात्र वीजा पर अमेरिका में रह रहे 27 वर्षीय विश्वनाथ अकुथोटा को इस साल फरवरी में उत्तर कैरोलीना में गिरफ्तार किया गया था । इसके बाद से वह हिरासत में हैं। विश्वनाथ को दस साल तक की सजा हो सकती है और ढाई लाख डालर तक का जुर्माना हो सकता है । अमेरिका के अधिवक्ता ग्रांट जैकीथ ने कहा कि उसने इस हफ्ते गलती स्वीकार कर ली है कि उसने द कालेज आफ सेंट रोज के कंम्प्यूटरों को नुकसान पहुंचाया है । अकुथोटा को इस साल अगस्त में सजा सुनाया जाएगा और उसे दस साल की सजा हो सकती है।

उसने स्वीकार किया कि 14 फरवरी को उसने ‘‘यूएसबी किलर’’ उपकरण 66 कंम्प्यूटरों में लगाया था । उसने यह भी स्वीकार किया कि उसकी इस कार्रवाई से 58 हजार 470 डालर का नुकसान हुआ है और इसकी भरपाई के लिए मुआवजा कालेज को देने को तैयार है। भाषा रंजन उमा उमा

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल