लाइव न्यूज़ :

चीन में भारतीय छात्र की हत्या : भारतीय दूतावास के अधिकारी तियानजिन पहुंचे

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:45 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, चार अगस्त भारतीय दूतावास के अधिकारी बुधवार को तियानजिन उन चीनी सुरक्षा अधिकारियों से मिलने पहुंचे जो 20 वर्षीय भारतीय छात्र अमन नागसेन की हत्या के मामले की जांच कर रहे हैं ताकि उसके पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजा जा सके।

नागसेन मूल रूप से बिहार के बोध गया के रहने वाले थे और तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय के छात्र थे। वह 29 जुलाई को मृत मिले थे।

अधिकारियों ने बताया कि नागसेन के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और जल्द ही मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की उम्मीद है जो शव को भारत भेजने के लिए जरूरी है।

भारतीय दूतावास के अधिकारी बीजिंग से करीब 100 किलोमीटर दूर तियानजिन गए हैं और उनके एक-दो दिन में लौटने की उम्मीद है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि नागसेन की हत्या हुई है और इस मामले में एक विदेशी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, हत्या के आरोपी की राष्ट्रीयता की जानकारी नहीं दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या का मामला है और संदेह है कि विश्वविद्यालय का ही अन्य विदेशी छात्र हत्या में शामिल है।

बयान में कहा गया, ‘‘संदिग्ध के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की गई है और मामले की जांच अभी जारी है।’’हालांकि, हत्या की वजहों की अभी जानकारी नहीं मिली है।

वहीं भारतीय अधिकारियों ने कहा कि उनकी कोशिश यथाशीघ्र कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आने वाले दिनों में नागसेन के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की व्यवस्था करने की है।

अधिकारियों ने बताया कि शव को भारत भेजने में समय लग सकता है क्योंकि दोनों देशों के बीच इस समय सीधी उड़ान नहीं है और तीसरे देश के रास्ते शव को भारत भेजना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब