लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतवंशी गायक को धर्म व नस्ल के आधार पर विद्वेष फैलाने को लेकर आरोपित किया गया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:21 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, एक नवंबर सिंगापुर के एक भारतवंशी गायक को एक यहां की एक अदालत ने विभिन्न समूहों के बीच धर्म और नस्ल के आधार पर विद्वेष की भावना पैदा करने की कोशिश करने को लेकर आरोपित किया।

‘चैनल न्यूज़ एशिया’ की खबर के मुताबिक, सुभाष गोविन प्रभाकर नायर (28) पर जुलाई 2019 से मार्च 2021 के बीच चार बार धर्म व नस्ल के आधार पर लोगों में विद्वेष पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

पहली घटना 29 जुलाई 2019 को हुई थी, जब नायर ने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था। आरोपपत्र में कहा गया है कि नायर ने चीनी और अन्य नस्लों के लोगों के बीच विद्वेष की भावना पैदा करने की कोशिश की।

दूसरी घटना कथित रूप से 25 जुलाई 2020 की है, जब नायर ने चीन के ईसाइयों के एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

वहीं, तीसरी घटना जुलाई 2019 में ऑर्चर्ड टावर्स में झगड़े में एक व्यक्ति की मौत से संबंधित है।

नायर पर आरोप है कि उसने 15 अक्टूबर 2020 को यह दावा कर चीन और भारत के लोगों की बीच विद्वेष की भावना पैदा करने की कोशिश की थी कि भारतीय व्यक्ति की मौत में आरोपी एक चीनी नागरिक था, इसलिए अधिकारियों ने उसके साथ नरमी बरती।

इसके अलावा, इस साल 11 मार्च को नायर ने फिर से चीन और भारत के लोगों के बीच कथित रूप से विद्वेष पैदा करने की कोशिश की।

अभियोजन ने कहा कि अगर नायर अपना दोष स्वीकार कर लेता है तो उसके खिलाफ दो घटनाओं से संबंधित आरोपों पर कार्यवाही की जाएगी और दो घटनाओं से संबंधित आरोपों पर विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना