लाइव न्यूज़ :

भारतीय नाविक ने संयुक्त अरब अमीरात में जीता 7.45 करोड़ रुपये का लकी ड्रॉ

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:09 IST

Open in App

दुबई, 15 जुलाई संयुक्त अरब अमीरात के एक लकी ड्रॉ में एक भारतीय नाविक ने 7.45 करोड़ रुपये की राशि जीत ली। मीडिया में बृहस्पतिवार को आई खबर से यह जानकारी मिली।

गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक महाराष्ट्र के ठाणे के निवासी गणेश शिंदे (36) ने यहां पहुंचने से पहले 16 जून को आधिकारिक दुबई ड्यूटी फ़्री मिलेनियम मिलेनियर और फाइनेस्ट सरप्राइज ड्रॉ वेबसाइट से जैकपॉट टिकट खरीदा था।

शिंदे ब्राजील की एक कंपनी के लिए नाविक का काम करते हैं और वह दुबई और रियो डी जिनरियो के बीच आते-जाते रहते हैं और दुबई में इसके लिए ट्रांजिट ठहराव है।

यहां आने पर उन्हें पता चला कि वह यह जैकपॉट जीत गए हैं। उन्होंने गल्फ न्यूज को बताया, ‘‘ यह अविश्वसनीय है। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा। यह एक बड़ा अवसर है और मैं काफी खुश हूं और दुबई ड्यूटी फ़्री का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं जल्द ही वहां जाऊंगा।’’

शिंदे ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से नियमित तौर पर लॉटरी खरीद रहे थे। उन्होंने कहा कि वह इस धन से कार, अपार्टमेंट खरीदना चाहते हैं तथा बच्चों की शिक्षा के लिए धन बचाकर रखना चाहते हैं। मिलेनियम मिलेनियर लकी ड्रॉ की शुरुआत 1999 में हुई थी और वह इसके 181वें भारतीय विजेता हैं। खबर के मुताबिक दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलेनियर लकी ड्रॉ का टिकट सबसे ज़्यादा भारतीय नागरिक खरीदते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना