लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय रेस्तरां पर कोविड नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया गया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:59 IST

Open in App

सिंगापुर, पांच मई सिंगापुर में दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसने वाले एक मशहूर रेस्तरां पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू नियमों को तोड़ने के लिए बुधवार को 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

मीडिया की खबर के अनुसार, रेस्तरां ने एक जन्मदिन की दावत का आयोजन किया था जिसमें 40 लोगों ने शिरकत की थी।

सिंगापुर में 1974 से संचालित हो रही ‘बनाना लीफ अपोलो’ रेस्तरां श्रृंखला को कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के दो आरोपों में दोषी पाया गया।

जिला न्यायाधीश एन चेंग थियाम ने सज़ा सुनाते समय इसी तरह के तीन आरोपों पर विचार किया।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, ये आरोप पिछले साल 12 सितंबर को रेस्तरां में 40 लोगों को जुटने की इजाजत देने और उनमें से कुछ को भाषण देने की अनुमति देने से संबंधित हैं।

उप लोक अभियोजक स्टेफनी कोह ने कहा कि यह "एक गंभीर उल्लंघन" है जो चार घंटे तक चला और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब