लाइव न्यूज़ :

रोचक: अयोध्या की राजकुमारी थीं कोरिया की महारानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 09:02 IST

चीनी भाषा में लिखे पुराण 'सामगुक युसा' में वर्णित है कि ईश्वर ने अयोध्या की राजकुमारी के पिता को स्वप्न में आदेश दिया था कि वे (कोरिया के) राजा किम सू-रो से राजकुमारी का विवाह करवाएं और इसके लिए उन्हें राजकुमार के साथ किमहये शहर भेजें.

Open in App

कोरिया, 05 नवंबर: अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना नी हू ह्वांग ओक-अयुता का विवाह कोरिया के राजा किम सू रो से हुआ था. कोरिया के पुराण के मुताबिक 2000 साल पहले भारत के अयोध्या (तब साकेत) से राजकुमारी सूरीरत्ना अयोध्या से कोरिया के ग्योंगसांग प्रांत के किमहये शहर गई थीं. चीनी भाषा में लिखे पुराण 'सामगुक युसा' में वर्णित है कि ईश्वर ने अयोध्या की राजकुमारी के पिता को स्वप्न में आदेश दिया था कि वे (कोरिया के) राजा किम सू-रो से राजकुमारी का विवाह करवाएं और इसके लिए उन्हें राजकुमार के साथ किमहये शहर भेजें.

किमहये शहर में राजकुमारी की बड़ी प्रतिमा लगी है. साथ ही वे पत्थर भी हैं, जिन्हें राजकुमारी की नौका में संतुलन साधने में इस्तेमाल किया गया था. राजकुमारी की मजार पर लगा पत्थर अयोध्या से ही लाया गया था. द. कोरिया की जनसंख्या का यह दसवां हिस्सा यानी कारक गोत्र के 60 लाख लोग राजकुमारी के वंशज हैं. है. द. कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति किम डेई जंग और पूर्व प्रधानमंत्री हौ जियोंग और जोंग पिल-किम इसी वंश से थे. पहले हर साल फरवरी-मार्च में कुछ वंशज श्रद्धांजलि देने अयोध्या आते हैं और अयोध्या से कुछ लोग किमहये शहर जाते हैं. द. कोरिया ने सरयू नदी के तट पर तुलसी घाट के करीब राजकुमारी स्मृति उपवन भी बनाया है. 2015-16 में उपवन को भव्य रूप देने का समझौता हुआ, पर एनजीटी ने उस पर इस साल रोक लगा दी.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल