लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय पुजारी पर विश्वासघात का आरोप

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:51 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 16 फरवरी सिंगापुर में सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर के आभूषणों को गिरवी रखकर रकम जुटाने के लिए भारतीय पुजारी पर आपराधिक विश्वास भंग का आरोप लगाया गया है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ के मुताबिक कांडासामी सेनापति (37) पर भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ की तस्करी और अन्य गंभीर अपराध संबंधी कानून के तहत कर्मचारी के रूप में आपराधिक विश्वास भंग के लिए पांच आरोप लगाए गए हैं।

श्री मरिअम्मन मंदिर में मुख्य पुजारी कांडासामी पर 2016 से 2020 के दौरान मंदिर से स्वर्ण आभूषण निकालने और उन्हें दुकानों में गिरवी रखकर रकम जुटाने का आरोप है।

अभियोजकों ने अदालत को बताया कि गिरवी रखे गए आभूषणों की कीमत 20 लाख सिंगापुर डॉलर (15 लाख अमेरिकी डॉलर) से अधिक थी।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि कांडासामी ने 141,000 डॉलर रकम देश से बाहर भेज दी।

पुलिस ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि कांडासामी के पास से कुछ आभूषण गुम होने के बाद जांच शुरू की गयी।

साउथ ब्रिज रोड पर स्थित श्री मरिअम्मन मंदिर ने एक बयान में कहा कि मंदिर के गर्भगृह में मुख्य पुजारी के संरक्षण में ये आभूषण रखे गए थे।

कांडासामी के वकील ने जमानत के लिए कम जुर्माना राशि रखे जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनका मुवक्किल विदेशी है और वह जमानत के लिए अधिक राशि जमा नहीं कर सकता।

न्यायाधीश ने उसे जमानत के लिए एक लाख सिंगापुर डॉलर चुकाने को कहा। अदालत ने कहा कि इस तरह के अपराध पर जमानत के लिए इतनी राशि सही है। दोषी पाए जाने पर उसे 15 साल तक जेल की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा