लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय पुजारी पर विश्वासघात का आरोप

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:43 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 16 फरवरी सिंगापुर में सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर के आभूषणों को गिरवी रखकर रकम जुटाने के लिए एक भारतीय पुजारी पर आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ के मुताबिक कंडासामी सेनापति (37) पर भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ की तस्करी और अन्य गंभीर अपराध संबंधी कानून के तहत कर्मचारी के रूप में आपराधिक विश्वास भंग के लिए पांच आरोप लगाए गए हैं।

श्री मरिअम्मन मंदिर में मुख्य पुजारी कंडासामी पर 2016 से 2020 के दौरान मंदिर से स्वर्ण आभूषण निकालने और उन्हें दुकानों में गिरवी रखकर रकम जुटाने का आरोप है।

अभियोजकों ने अदालत को बताया कि गिरवी रखे गए आभूषणों की कीमत 20 लाख सिंगापुर डॉलर (15 लाख अमेरिकी डॉलर) से अधिक थी।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि कंडासामी ने 141,000 डॉलर रकम देश से बाहर भेज दी। कंडासामी मंदिर के आभूषण को गिरवी रखकर रकम जुटाता था।

पुलिस ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि कंडासामी के पास से कुछ आभूषण गुम होने के बाद जांच शुरू की गयी।

मंदिर ने कहा कि भंडार में रखे गए आभूषणों की नियमित तौर पर जांच की जाती है।

साउथ ब्रिज रोड पर स्थित श्री मरिअम्मन मंदिर ने एक बयान में कहा कि मंदिर के गर्भगृह में मुख्य पुजारी के संरक्षण में ये आभूषण रखे गए थे।

कंडासामी के वकील ने जमानत के लिए कम जुर्माना राशि रखे जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनका मुवक्किल विदेशी है और वह जमानत के लिए अधिक राशि जमा नहीं कर सकता।

अभियोजन ने कहा कि आरोपी के देश छोड़कर भागने का खतरा है क्योंकि सिंगापुर में उसके परिवार का कोई नहीं रहता है। विश्वास भंग करने के लिए उसके खिलाफ 15 साज जेल की सजा का भी अनुरोध किया।

न्यायाधीश ने उसे जमानत के लिए एक लाख सिंगापुर डॉलर चुकाने को कहा।

कंडासामी के मामले पर अदालत में अगले महीने सुनवाई होगी। दोषी पाए जाने पर उसे 15 साल जेल की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला