लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की यात्रा पर आए भारतीय तीर्थ यात्रियों ने इमरान खान से वीजा की संख्या बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:30 IST

Open in App

लाहौर, 21 दिसंबर भारत से 87 हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था मंगलवार को लव मंदिर पहुंचा और दर्शन के बाद इमरान खान सरकार से अनुरोध किया कि वह भारतीयों के लिए वीजा की संख्या बढ़ाएं ताकि ज्यादा संख्या में वहां से और तीर्थ यात्री धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

हिन्दू देवता भगवान राम के पुत्र लव के लिए बना यह मंदिर लाहौर किले में स्थित है। पुरानी कथाओं के अनुसार, लाहौर का नाम लव के नाम पर ही पड़ा है। प्रशासन ने मंदिर की मरम्मत आदि 2018 में पूरा किया था।

पिछले सप्ताह यहां आए तीर्थ यात्री पंजाब प्रांत के पवित्र स्थानों पर पूरा अर्चना करते हैं। लव मंदिर और ‘ग्रेटर इकबाल पार्क’ में तीर्थ यात्रियों के आने पर कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर समूह के नेता संजीव कुमार ने पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया कि वह भारतीयों को और संख्या में वीजा जारी करें ताकि वह अपने धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकें।

धार्मिक स्थलों का अच्छे से ख्याल रखने के लिए इवैक्वी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड को धन्यवाद देते हुए कुमार ने कहा, ‘‘सरकार को वीजा नीति की समीक्षा करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब