लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की एक झलक पाने के लिए भारतीय ने एक रात के लिए चुकाई ये कीमत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 18:29 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की सिंगापुर में ऐतिहासिक मुलाकात आज (12 जून) को हुई।

Open in App

सिंगापुर , 12 जून (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक झलक पाने के लिए भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने लग्जरी होटल में एक रात के लिए 38,000 रुपए खर्च किए। ट्रंप कल यहां उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग - उन के साथ ऐतिहासिक वार्ता करने पहुंचे थे। 

समाचार पत्र ‘ टुडे ’ की एक रिपोर्ट के अनुसार महाराज मोहन (25) कल शांग्री - ला होटल पहुंचे और तब से ट्रंप की एक झलक पाने के लिए होटल के गलियारों में चक्कर लगाने लगे। करीब पांच घंटे वहां खड़े भी रहे। लेकिन आखिरकार आज सुबह आठ बजे उन्हें ट्रंप की एक झलक उस समय मिली जब वह शिखर वार्ता के लिए होटल से निकल रहे थे। 

रिपोर्ट के अनुसार ‘ द बीस्ट ’ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने पर मोहन की मुश्किलें बढ़ गई। 

‘ द बीस्ट ’ वह लिमोजिन कार है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति यात्रा करते हैं। 

मोहन ने कहा , ‘‘ 765 सिंगापुरी डॉलर एक बड़ी राशि है। लेकिन राष्ट्रपति से मिलने के लिए नहीं। ’’ 

मोहन ने कहा कि उन्हें पता था कि उनके ट्रंप से मिलने की संभावना बेहद कम है। 

उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2007 में उन्होंने ट्रंप को उस समय देखा था जब उन्होंने ‘ वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) रेसलमेनिया ’ में ‘‘ बेटल ऑफ बिलेनियर्स ’’ जीता था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल