लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की लेखिका अवनि की पुस्तक बुकर पुरस्कार के काफी नजदीक

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:25 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन,19 नवंबर दुबई में रह रही भारतीय मूल की लेखिका अवनि दोशी की किताब ‘‘बर्न्ट शुगर’’ को बुकर पुरस्कार मिलेगा या नहीं इसपर फैसला बृहस्पतिवार की शाम होना है। दोशी के साथ कुल छह लेखकों की पुस्तकें इस वर्ष के बुकर पुरस्कार के लिए शॉटलिस्ट की गई हैं।

अमेरिका में जन्मी और वर्तमान में दुबई में रह रहीं अवनि की पुस्तक के साथ बुकर पुरस्कार की दौड़ में जिम्बावे के लेखक सिटसी दांगारेंबगा की ‘‘दिस मॉरनेबल बॉडी’’, अमेरिकी लेखक डायना कुक की ‘‘ द न्यू वाइल्डनेस’’, माजा मैन्जिस्टे की ‘द शैडो किंग’,ब्रांडन टेलर की ‘‘रियल लाइफ’’और न्यूयॉर्क में रह रहे स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट की ‘‘शगी बेन’’ शामिल हैं।

दोशी ने कहा, ‘‘मैंने कई साल में और कई हिस्सों में ‘बर्न्ट शुगर’ लिखी। इसके लिए वास्तिक प्रेरणा कहां से मिली यह बता पाना मुश्किल है लेकिन मुझे पुणे में अपनी दादी का फ्लैट याद आता है, और उनके शयनकक्ष में लगे शीशे में कुछ खराबी है और उसमें मेरा अक्स नजर आता है। एक पल के लिए मुझे अपने चेहरे में दो अलग लोगों की शक्लें दिखाई देती हैं। उस दिन मैंने कुछ लिखा जो मेरी किताब का पहला हिस्सा बना।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार बुकर पुरस्कार काफी अलग होने वाला है।

आयोजकों का कहना है कि लंदन के राउंड हाउस से इसका प्रसारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला