लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में जॉगिंग करने गई भारतीय मूल की महिला रिसर्चर की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2020 14:29 IST

डब्ल्यूएफएए डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार लीगेसी ड्राइव और मार्चमैन वे के पास क्रीक इलाके में एक राहगीर ने उनके शव को देखा। फॉक्स4न्यूज की खबर के अनुसार शर्मिष्ठा फार्मासिस्ट और अनुसंधानकर्ता थीं जो कैंसर रोगियों के लिए काम करती थीं। उनके दो बेटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में भारतीय मूल की एक अनुसंधानकर्ता की हत्या कर दी गई।पुलिस के मुताबिक शर्मिष्ठा सेन (43) टेक्सास के प्लानो शहर में रहती थीं।

ह्यूस्टन: अमेरिका में भारतीय मूल की एक अनुसंधानकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह जॉगिंग कर रही थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शर्मिष्ठा सेन (43) टेक्सास के प्लानो शहर में रहती थीं।

एक अगस्त को चिशोल्म ट्रेल पार्क के पास जॉगिंग करते समय उन पर अचानक से हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गयी। डब्ल्यूएफएए डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार लीगेसी ड्राइव और मार्चमैन वे के पास क्रीक इलाके में एक राहगीर ने उनके शव को देखा।

फॉक्स4न्यूज की खबर के अनुसार शर्मिष्ठा फार्मासिस्ट और अनुसंधानकर्ता थीं जो कैंसर रोगियों के लिए काम करती थीं। उनके दो बेटे हैं। डल्लासन्यूज डॉट कॉम के अनुसार इस मामले में एक संदिग्ध को लूटपाट के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर के अनुसार उसकी पहचान 29 वर्षीय बकारी एबियोना मोनक्रीफ के तौर पर की गयी है। फॉक्स4न्यूज डॉट कॉम की खबर के अनुसार एथलीट रहीं शर्मिष्ठा हर सुबह चिशोल्म ट्रेल में दौड़ लगाती थीं। (भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक