लाइव न्यूज़ :

एप्पल की प्रतिस्पर्धा के विजेताओं में भारतीय मूल की किशोरी शामिल

By भाषा | Updated: June 2, 2021 15:48 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, दो जून एप्पल के सालाना ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 21 स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज’ के विजेताओं में भारतीय मूल की 15 वर्षीय अबिनया दिनेश भी शामिल है। एप्पल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपनी कोडिंग और समस्याओं का हल निकालने के कौशल को दिखाना चाह रहे प्रतिभाशाली युवाओं को इस प्रतियोगिता में मंच प्रदान किया जाता है।

चिकित्सा और प्रौद्योगिकी को एक साथ लाने का प्रयास करते हुए अबिनया ने ‘गैस्ट्रो ऐट होम’ नामक ऐप बनाया है जिसे वह कुछ दिनों में ऐप स्टोर पर डालने की योजना बना रही है।

एप्पल के एक बयान के अनुसार, यह ऐप पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को जानकारी प्रदान करता है और खासतौर पर उन स्थितियों के बारे में भी बताता है जिनके बारे में कई बार बात करना बहुत संवेदनशील होता है।

अबिनया ने पिछले साल पेट संबंधी विकारों का सामना किया था जिसके बाद उसके दिमाग में इस तरह का ऐप बनाने का विचार आया।

एप्पल की वैश्विक संबंधों की उपाध्यक्ष सुसैन प्रिस्कॉट ने कहा कि कंपनी हर साल इस स्पर्धा में शामिल होने वाली प्रतिभाओं के कौशल को देखकर प्रभावित होती है।

कंपनी ने 35 विभिन्न देशों और क्षेत्रों के 350 छात्रों को प्रतियोगिता के लिए चुना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल