लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के सिंगापुर के नागरिक को सात हफ्ते जेल की सज़ा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:17 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, चार अक्टूबर भारतीय मूल के सिंगापुर के एक नागरिक को यहां के स्थानीय भोजन केंद्र में एक स्वयंसेवक के साथ मारपीट करने के जुर्म में सात हफ्ते जेल की सजा सुनाई गई है। उसने मास्क सही से लगाने के लिए कहने पर स्वयंसेवक के साथ मारपीट की थी।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ ने सोमवार को खबर दी कि के. चंद्र सेगरन (58) को दिसंबर 2020 में भी मारपीट करने के एक अन्य आरोप में जेल से रिहा किया गया था। उसने ‘‘एसजी क्लीन एंबेसडर” ब्रैंडन ओन्ग को नस्लीय शब्द कहे एवं मुक्का मारा। ओन्ग की यह ड्यूटी थी कि वह यह सुनिश्चित करे कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर सही तरीके से मास्क लगाएं।

पेशे से चालक चंद्र को शुक्रवार को सात हफ्ते जेल की सज़ा सुनाई गई है। उसने हमला करने, उत्पीड़न करने और कोविड-19 (अस्थायी उपाय) कानून के नियम को तोड़ने का अपराध कबूल किया है।

उप लोक अभियोजक (डीपीपी) जोसेफ ग्वी ने कहा कि 18 अप्रैल को ओंग और एक पुलिस अधिकारी ने चंद्र को मैक्सवेल भोजन केंद्र में देखा जहां उसने ठीक तरह से मास्क नहीं लगाया हुआ था। उन्होंने कहा कि वह उस समय कुछ खा-पी नहीं रहा था। ओन्ग ने उससे मास्क ठीक से लगाने का आग्रह किया, लेकिन चंद्र ने इसे अनसुना कर दिया। कई बार आग्रह करने के बाद उसने ओन्ग को मुक्का मार दिया और अपशब्द कहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब