लाइव न्यूज़ :

धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय मूल के सिंगापुरी नागरिक को जेल की सजा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 14:36 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 14 अगस्त भारतीय मूल के 53 वर्षीय सिंगापुरी नागरिक को एक व्यक्ति की धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक तौर पर शराब के नशे की हालत में पाए जाने के आरोप में शुक्रवार को यहां जेल की सजा सुनाई गई। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ ने खबर दी कि जसविंदर सिंह को 13 हफ्ते 13 दिन की सजा सुनाई गई जब उसने एक व्यक्ति की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के शब्दों को कहने और सार्वजनिक तौर पर नशे की हालत में मिलने का अपना दोष स्वीकार किया।

सजा देने के लिए उत्पीड़न और कोविड -19 नियमों के उल्लंघन के दो अन्य आरोपों पर भी विचार किया गया।

खबर में बताया गया कि सिंह को 29 जून से सात अगस्त तक क्षमा मिलने के बाद जेल से रिहा ही किया गया था जब यह घटना हुई थी।

30 जून को वह शराब के नशे में एक सार्वजनिक बस में चढ़ा और उस दौरान उसने मास्क नहीं लगाया हुआ था।

बस के एक जगह रुकने पर, जसविंदर ने बस चालक के पास जाकर उसके कान में उसकी नस्ल के बारे में पूछा।

बस चालक ने जब उसे बताया तो जसविंदर चालक पर चिल्लाने लगा और उसे आतंकवादी कहने लगा। उसने चालक के धर्म और उसकी मां को लेकर भी अपशब्द कहे।

करीब 10 मिनट बाद इंटरचेंज पर बस के पहुंचने के बाद भी वह ड्राइवर को चिढ़ाता रहा और नीचे उतरने के बाद मारपीट करने की चुनौती देता रहा।

खबर में बताया गया कि उसने बस चालक को आतंकवादी कहा और उसके धर्म का अपमान किया।

शुक्रवार को अदालत को बताया गया कि सिंह 2014 से बार-बार कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात