लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय मूल के वरिष्ठ नागरिक को पांच हफ्तों की कैद

By भाषा | Updated: December 28, 2021 14:40 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 28 दिसंबर सिंगापुर में भारतीय मूल के 65 वर्षीय एक व्यक्ति को दुर्व्यवहार के तीन आरोपों और शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को परेशान करने का जुर्म स्वीकार करने के बाद सोमवार को पांच हफ्तों की कैद की सजा सुनायी गई।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, मूर्ति नागप्पन इस साल 28 मार्च को लिटल इंडिया में टेक्का मार्केट के समीप एक बस में नशे की हालत में चढ़ा। उसने अपना मास्क सही तरीके से नहीं पहन रखा था। जब चालक ने उसे सही तरीके से मास्क पहनने को कहा तो मूर्ति नाराज हो गया और अपशब्द कहे।

सरकारी लोक अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) राज किशोर राय ने बताया कि पुलिस को 15 मिनट बाद सूचना दी गयी। मूर्ति पर पिछले महीने 738 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

इस साल एक अन्य घटना में उसने शराब के नशे में एक पुलिस अधिकारी और एक बस चालक को अपशब्द कहे थे।

सिंगापुर डेली की एक खबर के मुताबिक, मूर्ति को दो महीने बाद 29 मई को टेक्का मार्केट के समीप फिर नशे की हालत में पाया गया। वह वहां से गुजर रहे लोगों को अपशब्द कह रहा था।

मूर्ति को सोमवार को पांच हफ्तों की कैद की सजा सुनायी गयी। सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!