लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के राज पंजाबी अमेरिका के राष्ट्रपति की मलेरिया पहल के वैश्विक समन्वयक नियुक्त किए गए

By भाषा | Updated: February 2, 2021 08:38 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी मलेरिया संबंधी पहल के नेतृत्व के लिए भारतीय मूल के राज पंजाबी को चुना है। राष्ट्रपति की यह पहल मुख्य रूप से अफ्रीकी और एशियाई देशों के लिए है।

पद की शपथ लेने के बाद पंजाबी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति की मलेरिया पहल का नेतृत्व करने के लिए जो बाइडन ने मुझे राष्ट्रपति का ‘मलेरिया समन्वयक’ नियुक्त किया है।’’

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘सेवा का अवसर मिला और इसके लिए मैं आभारी हूं।’’

लाइबेरिया में जन्मे पंजाबी और उनके परिवार ने 1990 के दशक में गृहयुद्ध के दौरान देश छोड़कर अमेरिका में शरण ली थी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान उनके लिए निजी तौर पर महत्व रखता है।

पंजाबी ने कहा, ‘‘मेरे दादा-दादी और माता-पिता भारत में रहने के दौरान मलेरिया से ग्रसित हो गये थे। लाइबेरिया में रहने के दौरान मैं भी मलेरिया के कारण बीमार हुआ था। एक डॉक्टर होने के नाते अफ्रीका में काम करने के दौरान मैंने इस रोग से वहां कई जिंदगियों को खत्म होते देखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी