लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के पादरी को इंग्लैंड में बिशप नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 23:08 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 नवंबर दक्षिण भारत के सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च में पले-बढ़े भारतीय मूल के एक पादरी को मध्य इंग्लैंड में लॉफबोरो का नया बिशप नियुक्त किया गया है।

रेवरेंड मलयिल लुकोस वर्गीस मुथलली दक्षिणी इंग्लैंड के रोचेस्टर में स्थित सेंट मार्क गिलिंगम चर्च के पादरी हैं। उन्हें साजू के नाम से जाना जाता है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक लीसेस्टर डायोसी के रूप में साजू की नियुक्ति को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा अनुमोदित किया गया है।

डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से जारी बयान के मुताबिक महारानी ने सेंट मार्क गिलिंगम चर्च के पादरी रेवरेंड मलयिल लुकोस वर्गीस मुथलली (साजू) को लॉफबोरो का नया बिशप नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

केरल में जन्मे साजू ने बेंगलुरु में दक्षिणी एशिया बाइबिल कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने विक्लिफ हॉल, ऑक्सफोर्ड में मिनिस्ट्री के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने ब्लैकबर्न सूबे में सेंट थॉमस, लैंकेस्टर में अपनी सेवा दी जिसके बाद 2009 में इंग्लैंड के चर्च में उन्हें पादरी नियुक्त किया गया।

साजू इंग्लैंड के किसी चर्च में बिशप नियुक्त होने वाले सबसे युवा बिशप होंगे, जब अगले वर्ष 42 साल की उम्र में उनकी नियुक्ति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल