लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस में स्टाफ सेक्रेटरी बनीं भारतवंशी नीति विशेषज्ञ नीरा टंडन

By भाषा | Updated: October 23, 2021 11:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 अक्टूबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की विश्वस्त सहयोगी मानी जाने वाली भारतीय अमेरिकी नीति विशेषज्ञ नीरा टंडन को व्हाइट हाउस की स्टाफ सेक्रेटरी नामित किया गया है। आठ माह पहले रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने एक अन्य अहम पद पर उनके नामांकन के प्रयासों को सफल नहीं होने दिया था।

सीएनएन के मुताबिक बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार टंडन (51) को इस पद पर शुक्रवार सुबह नामित किया गया। इस पद पर आसीन व्यक्ति को इस इमारत में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता है।

इस नियुक्ति के लिए सीनेट की ओर से पुष्टि करने की आवश्यकता नहीं होती है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘टंडन को नीति और प्रबंधन के क्षेत्र में दो दशक से भी अधिक समय का अनुभव है, ये उनकी इस भूमिका के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं। घरेलू, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के क्षेत्र में उनका अनुभव इस नई भूमिका में लाभदायक साबित होगा।’’

आठ महीने पहले टंडन ने व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट ऐंड बजट के निदेशक पद के लिए अपना नामांकन रिपब्लिकन सीनेटरों के कड़े विरोध के कारण वापस ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा