लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ चुना गया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:16 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 25 दिसंबर भारतीय मूल के समाजसेवी और आपदा राहत संगठन ‘गिफ्ट ऑफ द गिवर्स’ के संस्थापक डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘डेली मेवरिक’ अखबार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए चुना गया है।

दक्षिण अफ्रीका और देश से बाहर के लोगों ने सुलेमान के लिए वोट किया। उप मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोंडो दूसरे स्थान पर रहे। जोंडो ‘कमिशन ऑफ इन्क्वायरी इनटू स्टेट कैप्चर’ के प्रमुख हैं। यह आयोग सरकारी विभागों सहित सार्वजनिक क्षेत्र में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की जांच करता है।

सुलेमान ने शुक्रवार को केप टाउन में अल कुद्स मस्जिद में अपने स्वीकृति भाषण में दुनिया भर के मुसलमानों से इस्लाम को लेकर पूर्वाग्रह की धारणाओं को बदलने के लिए सभी समुदायों के प्रति विनम्र नजरिया अपनाने का आह्वान किया। वर्ष 1994 में तुर्की में उनके धार्मिक गुरु द्वारा ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के बाद सुलेमान ने ‘गिफ्ट ऑफ द गिवर्स’ की शुरुआत की। सुलेमान ने उन संगठनों की निंदा की जो केवल मुस्लिम देशों में राहत प्रयासों का समर्थन करते हैं।

तब से परमार्थ और राहत संगठन ने 44 से अधिक देशों में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ युद्धग्रस्त देशों में लोगों की सहायता और राहत कार्य किया। पश्चिम एशिया, पूर्वी यूरोप और अफ्रीका के कई देशों के अलावा ‘गिफ्ट ऑफ द गिवर्स’ की टीम ने भारत और पाकिस्तान में भी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता की।

सुलेमान को उनके कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है, उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, संकट के समय में उनके संगठन द्वारा सहायता किए जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका एवं विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से उन्हें सराहना मिलती है। सुलेमान को दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नेशनल ऑर्डर’ भी मिला है और इस साल की शुरुआत में पश्चिमी केप प्रांत में स्टेलनबोश विश्वविद्यालय ने उन्हें ‘सोशल जस्टिस चैम्पियन’ नामित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला