लाइव न्यूज़ :

ब्रिेटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को नौ साल की जेल की सजा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:30 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 24 जून ब्रिटेन की एक अदालत ने डेटिंग साइट पर मिली महिला के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को नौ साल के कारावास की सजा सुनाई है।

उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स शहर के निवासी चिन्मय पटेल (34) को लंदन में साउथवार्क क्राउन अदालत ने पिछले महीने इसी अदालत में बलात्कार के दो मामलों में दोषी पाए जाने के बाद जेल की सजा सुनाई है।

यौन अपराधों के मुकदमे लड़ने वाले मेट्रोपलिटन पुलिस सैफियर यूनिट के डिटेक्टिव सर्जेंट विकी पियर्स ने कहा, ''पटेल की हरकतें हिंसक और नियंत्रणहीन थीं, और उसके कृत्यों का प्रभाव आने वाले कई साल तक उस महिला पर रहेगा, जिसे उसने प्रताड़ित किया।''

पीयर्स ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण सजा से बलात्कार के अन्य पीड़ितों को आगे आने की हिम्मत मिलेगी। साथ ही इस मामले में बलात्कार पीड़िता को न्याय की भावना का एहसास दिलाएगी।''

अदालत में हुई सुनवाई में कहा गया कि 3 फरवरी, 2017 को पटेल एक महिला से मिले, जिसके साथ उन्होंने शादी डॉट कॉम डेटिंग वेबसाइट के जरिए बातचीत की थी। वे लंदन के बेयसवाटर इलाके में दो बार में गए, जहां महिला ने स्पष्ट किया कि वह पहली डेट पर चुंबन पसंद नहीं करती। इसके बाद वे मध्य लंदन के वेस्टमिंस्टर में एक फ्लैट में चले गए।

पुलिस अनुसार पटेल ने वेस्टमिंस्टर के फ्लैट में दो बार महिला के साथ बलात्कार किया। पहली बार फ्लैट में पहुंचने के तुरंत बाद और फिर चार फरवरी 2017 की सुबह। 30 अप्रैल 2017 को पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पिछले साल 29 जुलाई को उसपर बलात्कार के दो मामलों में आरोप तय हुए और इस सप्ताह सजा सुनाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला