लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 22:46 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 अक्टूबर ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के 28 वर्षीय एक व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई है जिसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को सड़क पर छोड़ दिया था। जुर्म कबूलने के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

लीस्टरशायर क्राउन कोर्ट को बताया गया कि कशिश अग्रवाल ने अपनी पत्नी गीतिका गोयल पर इस वर्ष तीन मार्च को मध्य इंग्लैंड के लीस्टर स्थित विंटर्सडेल रोड आवास पर हमला किया था। उसने हत्या के बाद उसके शव को कार में डालकर सड़क पर छोड़ दिया और फिर वापस अपने घर लौट गया।

अग्रवाल को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है जिसके तहत वह कम से कम 20 वर्ष छह महीने जेल की सजा भुगतने के बाद ही पैरोल पर छूट सकेगा।

लीस्टरशायर पुलिस में ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की निरीक्षक जेनी हेग्स ने कहा, ‘‘आज की सजा से गीतिका वापस तो नहीं आ सकेगी लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे गीतिका के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गीतिका महज 29 वर्ष की थी जिसकी हत्या उस व्यक्ति ने कर दी जिस पर उसे विश्वास था और उसने उसके शव को सड़क पर डाल दिया।’’

अग्रवाल ने अपने अपराध को छुपाने के लिए अपनी पत्नी के फोन से उसके परिवार एवं दोस्तों को कॉल किया और कहा कि शाम को काम से घर लौटने के बाद उसने अपनी पत्नी को नहीं देखा है।

इसके बाद गीतिका के भाई ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला