लाइव न्यूज़ :

नस्ली टिप्पणी करने के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को सिंगापुर में मिली जेल की सजा

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:07 IST

Open in App

सिंगापुर, 27 जुलाई सिंगापुर में 52 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक अस्पताल में कर्मचारियों पर नस्ली टिप्पणी करने और मारपीट करने का दोषी पाए जाने पर मंगलवार को पांच सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई।

‘टुडे’ अखबार की खबर के अनुसार, पेरियानायगाम अप्पवू को परेशान करने और आपराधिक बल प्रयोग करने के आरोपों का दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने सजा सुनाई। खबर के अनुसार, सेंगकांग जनरल अस्पताल में 23 जून को अप्पवू आंख का उपचार कराने गया था जब उसने शोर मचाया और नर्स के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

अप्पवू ने नर्स से कहा, “तुम चीनी हो, चीनी लोग बेवकूफ होते हैं। मुझे एक भारतीय डॉक्टर चाहिए, वही भारतीय डॉक्टर जिसने पहले मेरा इलाज किया था।” अदालत में कहा गया कि भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने उसे देखा लेकिन अप्पवू ने उस डॉक्टर से यह कहते हुए इलाज कराने से मना कर दिया कि वह “कुछ ज्यादा ही श्वेत थी।”

खबर के अनुसार इसके बाद मरीज बिस्तर से उठा, एक वरिष्ठ नर्स के पास गया और उसका गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका।

अप्पवू ने पिछले साल अप्रैल में सुपर मार्केट में एक कैशियर के विरुद्ध भी नस्ली टिप्पणियां की थीं जिसकी जांच हुई थी। सुपरमार्केट के निकास द्वार से प्रवेश करने से रोके जाने पर उसने कैशियर को पीटने की धमकी दी थी और कहा था, “तुम चीनी लोग सिंगापुर में कोविड लाते हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना