लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को आठ वर्ष के सुधारात्मक प्रशिक्षण की सजा सुनाई गई

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:06 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 22 नवंबर सिंगापुर की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय मूल के एक व्यक्ति को किसी पर हमला करने के वास्ते हथियारों की आपूर्ति करने के लिए आठ वर्ष के सुधारात्मक प्रशिक्षण और 24 बेंत लगाने की सजा सुनाई है।

अदालत ने 26 वर्षीय इस व्यक्ति को यह सजा एक डंडा और तलवार समेत हथियारों की आपूर्ति करने के लिए सुनाई जिनका इस्तेमाल 2018 में हिंसा की घटना में किया गया था।

‘टुडे’ अखबार की खबर के अनुसार, अर्जुन रेतनावेलु को छूट के दौरान फिर से अपराध करने के लिए अतिरिक्त 360 दिनों की जेल की सजा सुनाई गई। अदालत ने अर्जुन को आठ साल के सुधारात्मक प्रशिक्षण की सजा सुनाई। खबर के अनुसार, उसे 24 बेंत लगाने की भी सजा सुनाई गई।

अर्जुन को घातक हथियार से दंगा करने, गैरकानूनी ढंग से एकत्र हुई भीड़ का हिस्सा होने, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने, स्वेच्छा से खतरनाक तरीकों से गंभीर चोट पहुंचाने और एक लोक सेवक पर आपराधिक बल का उपयोग करने सहित कई गंभीर आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया।

अर्जुन के अलावा, 25 जुलाई, 2018 को सेरांगून रोड पर हुई घटना में चार अन्य लोग भी शामिल थे। इस घटना के अलावा सोमवार को अदालत को बताया गया कि अर्जुन कई अन्य अपराधों में भी लिप्त था।

उप लोक अभियोजक (डीपीपी) टिमोथियस कोह ने अदालत को बताया कि अर्जुन का, भारतीय मूल के एक अन्य पीड़ित व्यक्ति, डी सेल्वाराजा (30) के साथ ‘‘संघर्ष का इतिहास’’ था। अर्जुन द्वारा दिये गये हथियारों से एक समूह ने सेल्वाराजा पर हमला किया और उन्हें घायल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल