लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में जबरन वसूली के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 16:19 IST

Open in App

सिंगापुर, 29 नवंबर सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को सोमवार को 18 महीने कैद की सजा सुनाई गई। व्यक्ति ने एक विवाहित उद्योगपति से 60,000 सिंगापुरी डॉलर की जबरन वसूली की चार व्यक्तियों की साजिश का हिस्सा होने से जुड़े आपराधिक धमकी के एक मामले में अपना दोष स्वीकार किया है।

मीडिया में आई एक खबर के अनुसार, इन लोगों ने उक्त उद्योगपति का 2019 में एक अन्य व्यक्ति से यौन संबंध बनाने का वीडियो गुप्त तरीके से बना लिया था। जबरन वसूली के इस षड्यंत्र में शुरुआत में व्यवसायी के निजी सहायक समेत तीन व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने जबरन वसूली की राशि घटाकर 50,000 सिंगापुरी डॉलर कर दी थी। हालांकि राशि के लेनदेन से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ समाचारपत्र ने बताया कि षड्यंत्र में शामिल टैन योंग जियान ने दो अप्रैल, 2020 को भारतीय मूल के 29 वर्षीय महादेवन एडविन को जबरन वसूली की साजिश का हिस्सा बना लिया।

मीडिया की खबर के अनुसार, एडविन को 53 वर्षीय व्यवसायी से मिलने वाली राशि में से 50-50 प्रतिशत बांटने का वादा किया गया।

उपलोक अभियोजक झोउ यांग ने अदालत से कहा, ‘‘योंग जियान की योजना के लिए आरोपी व्यक्ति सहमत हो गया, क्योंकि उसकी आय आर्थिक मंदी से प्रभावित थी और उसे अपने नए... फ्लैट (अपार्टमेंट इकाई) के नवीनीकरण के लिए धन की आवश्यकता थी।’’

खबर में कहा गया है कि 2019 के अंत में, निजी सहायक ने गुप्त रूप से व्यवसायी के घर में एक कैमरा लगाया और कैमरा लगभग तीन सप्ताह के लिए उसके घर में छोड़ दिया। वह अपने मालिक को कम से कम पांच मौकों पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाते हुए रिकॉर्ड करने में सफल रहा।

एडविन ने पिछले साल तीन अप्रैल को व्यवसायी को एक संदेश भेजा, जिसमें उसने उद्योगपति को 24 घंटे के भीतर 50,000 सिंगापुरी डॉलर नकद देने को कहा। एडविन ने यह कहा कि यदि वह निर्धारित समय के भीतर नकद देने में विफल रहता है तो उसके ‘‘समलैंगिक कृत्यों’’ का वीडियो फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर डाल दिया जाएगा।

उद्योगपति ने शुरू में तो कहा कि उसके इतनी पास राशि नहीं है लेकिन पिछले साल चार अप्रैल को उसने एडविन को एक और संदेश भेजा जिसमें कहा गया था कि उसे 50,000 सिंगापुरी डॉलर जुटाने के लिए लगभग एक सप्ताह का समय चाहिए।

खबर में कहा गया है कि एडविन को संदेह हुआ और उसने मोबाइल फोन के साथ-साथ उस सिम कार्ड को भी ठिकाने लगा दिया जिसका इस्तेमाल उसने उद्योगपति से संपर्क करने के लिए किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना