लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में अपहरण और चोरी के प्रयास में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:39 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 अप्रैल पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टर में पुलिस अधिकारियों ने जब एक कार रोकी तो उसमें घातक चोटों के साथ भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पाया गया। अपहरण और चोरी के प्रयास में व्यक्ति पर हमला होने का संदेह है।

अधिकारियों ने सोमवार सुबह ब्राइटन रोड पर एक वाहन में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देखा। लीसेस्टरशायर पुलिस ने मंगलवार को उसका नाम आनंद परमार बताया, जिसे एंडी नाम से भी जाना जाता था।

उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई और पोस्टमार्टम के बाद जांच में पाया गया कि उसके सिर और सीने में गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई। हत्या की जांच के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस मामले के सबसे वरिष्ठ जांच अधिकारी, डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर (डीसीआई) टोनी यारवुड ने कहा, "सबसे पहले मेरी गहरी संवेदना परमार के परिवार के प्रति है।"

उन्होंने कहा, "इस समय पांच लोग हिरासत में हैं। हमारी जांच बहुत तेज गति से चल रही है और हम यह पता लगा रहे हैं कि उसकी मौत के लिए कौन जिम्मेदार है।"

47 वर्षीय परमार की मौत के बाद हत्या के संदेह में गिरफ्तार किए जाने से पहले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को ब्राइटन रोड के क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा अपहरण और मोटर वाहन की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

लीसेस्टरशायर के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को ब्राइटन रोड में एक लाल वॉक्सहॉल एस्ट्रा कार को रोका।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने पीड़ित को पाया, जिसे कई चोटें लगी थीं। वाहन में अन्य लोग नहीं थे।

ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट (ईएमएसओयू) की प्रमुख अपराध टीम के नेतृत्व में एक जांच शुरू हुई और आगे की पूछताछ के बाद सोमवार को लीसेस्टर में हत्या के संदेह में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार सुबह को 40 वर्षीय एक महिला को हत्या के संदेह में थुरमास्टन में गिरफ्तार किया गया और थोड़े समय बाद लीसेस्टर में 44 और 34 वर्ष के दो लोगों को एक अपराधी की सहायता करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब