लाइव न्यूज़ :

खुद को कार सेल्समैन बताकर धोखाधड़ी करने के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को नौ वर्ष की जेल

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:03 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन,19जुलाई ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति को खुद को कार सेल्समैन बताने और 200 से अधिक कार खरीदारों के साथ दस लाख पाउंड से अधिक की धोखाधड़ी करने के जुर्म में नौ वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।

रवीन्द्र सिंह रंधावा (30) को धोखाधड़ी के 20 मामलों और धनशोधन के एक मामले में दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के एक्सटर क्राउन कोर्ट ने पिछले शुक्रवार को सजा सुनाई।

ब्रिटेन की क्राउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) के अनुसार रंधावा फर्जी कार बिक्री गिरोह का प्रमुख था और खुद को वैध सेल्समैन बताकर खरीदारों से पुराने वाहनों के लिए बड़ी कीमत वसूलता था।

सीपीएस विशेषज्ञ धोखाधड़ी डिवीजन के विशेषज्ञ अभियोजक साराह मेलो ने कहा,‘‘ रंधावा आदतन अपराधी है और पुराने वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों को शिकार बनाता है। वह बड़े तरीके से अपराध को अंजाम देता है।’’

मेलो ने कहा,‘‘ वह अपने पुराने शिकार की जानकारी के जरिए गैराज की जानकारी और वाहन का पता लगा लेता था और इससे लोगों को उस पर शक नहीं होता था।’’

रंधावा एक ही वाहन को कई बार बेच देता था और उनसे पैसे ले लेता था और जब लोग उस गराज पर पहुंचते थे तो वहां उन्हें वाहन नहीं मिलता था। रंधावा के साथ ही उसके दो सहयोगियों को 20 और 27 माह की कैद की सजा सुनाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात