लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी शख्स अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में अस्पताल पर साइबर हमले का आरोपी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 23:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 जून अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर जॉर्जिया राज्य में एक अस्पताल पर साइबर हमला करवाने का आरोप लगाया गया है।

जॉर्जिया के मेरिएटा के निवासी विकास सिंगला पर आठ जून 2021 को अटलांटा में संघीय ग्रैंड जूरी ने ये आरोप लगाए।

न्याय विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कार्यवाहक अटॉर्नी एरस्किन ने बताया कि उस वक्त मेट्रो-अटलांटा नेटवर्क सिक्युरिटी कंपनी में मुख्य परिचालन अधिकारी के तौर पर काम करने वाले सिंगला ने 2018 में ग्विनेट मेडिकल सेंटर पर कथित तौर पर साइबर हमला करवाया।

अदालत में आरोपों को लेकर रखे गए तथ्यों में कहा गया है कि फोन सेवा, डिजिटल उपकरण से सूचनाएं हासिल करने और नेटवर्क प्रिंटर सेवा को बाधित करने के लिए सिंगला जिम्मेदार थे। आरोप है कि आर्थिक लाभ के लिए साइबर हमला करवाया गया। सिंगला पर सुरक्षित कम्पयूटर नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने के 17 आरोप और अवैध तौर पर सूचनाएं हासिल करने के एक आरोप लगाए गए हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘अस्पताल के कम्पयूटर नेटवर्क में सेंधमारी के गंभीर नतीजे हो सकते है। न्याय विभाग इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) मामले की जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल